Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री को उपहार दिया

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री को उपहार दिया


प्रधानमंत्री ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ली सीन लूंग को 1849 की सिंगापुर द्विप के नक्‍शे की प्रतिकृति भेंट की। 52 इंच x 52 इंच आकार और 1842-45 के दौरान किए गए सर्वेक्षण पर आधारित इस नक्‍शे में निम्‍न ज्‍वार जलस्‍‍तर से ऊपर के सिंगापुर कस्‍बे के नजदीकी इलाकों के विभिन्‍न स्‍थानों का विवरण और भौ‍गोलिक स्थितियों के बारे में विस्‍तृत जानकारी है। यह प्रतिकृति भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्‍ली के मानचित्र संग्रहण से तैयार की गई है।

i2015112401 [ PM India 40KB ]