Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सुकमा हमले में शहीद सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुकमा, छत्‍तीसगढ़ हमले में शहीद सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘’भारत सीआरपीएफ के उन बहादुर जवानों को नमन करता है, जो सुकमा, छत्‍तीसगढ़ में शहीद हुए। मेरी इन बहादुर जवानों के परिजनों और मित्रों के साथ पूरी संवेदना है। दु:ख की इस घड़ी में राष्‍ट्र उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।