पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सुश्री अरुणिमा सिन्हा को उनके माउंट विनसन, अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा।
श्री अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। वे आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलीं और उन्हें अंटार्कटिक के अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान की जानकारी दी। श्री मोदी ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुश्री अरुणिमा सिन्हा ने इससे पहले पांच महाद्वीपों में सबसे ऊंचे शिखरों पर विजय प्राप्त की थी और इस तरह वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली दिव्यांग महिला बनीं।
It was a delight to interact with @sinha_arunima.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2018
Handed over the Tricolour and wished her the very best as she embarks on an expedition to Mount Vinson, Antarctica.
India is proud of Arunima’s accomplishments and her fortitude inspires us all. pic.twitter.com/sj39QvHvH7