Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय जवानों को सलाम किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के साहस और अमूल्‍य सेवाओं को सराहा है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा : –

‘‘सेना दिवस पर सभी सैनिकों,पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का हार्दिक अभिनंदन। हम भारतीय सेना के साहस और उनकी अमूल्‍य सेवाओं को सलाम करते हैं।

भारतीय सेना ने सदैव ही हमारे राष्‍ट्र की अखंडता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में नागरिकों की सहायता करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

हम अपनी सेना के बलिदान को गौरव के साथ याद करते हैं। वे अपने जीवन को इसलिए जोखिम में डालते हैं ताकि 125 करोड़ भारतीय शांति से रह सकें।’’