Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सेशल्स के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी


CHwDg3uVEAAYKSl [ PM India 47KB ]

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेशल्स के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सेशल्स के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर दिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ” सेशल्स के मेरे प्यारे भाईयों और बहनों, आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और आशा व्यक्त करता हूं।

भारत और सेशल्स के बीच एक विशेष संबध है जो कि अद्भुत मित्रभाव से प्रदर्शित होते हैं। सेशल्स भारतीय महासागर क्षेत्र में हमारा एक महत्वपू्र्ण और अहम सहयोगी है।

मैं आपके देश की मार्च माह के दौरान हुए यात्रा का गर्मजोशी से स्मरण करता हूं,जिसमें हम कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को ओर मजबूत करने पर सहमत हुए थे। मुझे विश्वास है कि आगामी वर्षों में हमारे सबंध ओर अधिक प्रगाढ़ होगें।