Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्कैटसैट-1 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी


प्रधानमंत्री ने स्कैटसैट-1 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पीएसएलबी सी-35/स्कैटसैट-1 उन्‍न मौसम सैटेलाइट तथा 7 अन्‍य सैटेलाइटों के सफल प्रक्षेपण पर इसरो तथा उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा –

“भारत के लिए यह अति उत्‍साह एवं गौरव का क्षण है। पीएसएलबी सी-35/ स्कैटसैट-I तथा 7 अन्‍य सैटेलाइटों के सफल प्रक्षेपण पर इसरों को बधाई।

हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक इतिहास रचते रहे हैं। उनके नवोन्‍मेषी उत्‍साह से 125 करोड़ भारतीयों एवं राष्‍ट्र को विश्‍वव्‍यापी गौरव प्राप्‍त हुआ है।“