पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारी मातृभूमि के लिए बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अनवरत संघर्ष और अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है, जिसकी बदौलत औपनिवेशिक शासन का अंत संभव हो सका।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सपने हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम कर सकें।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं।
यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
***********
पीके/केसी/डीवी/डीए