Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय श्री केदारनाथ साहनी के जीवन पर पुस्तक का विमोचन किया

प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय श्री केदारनाथ साहनी के जीवन पर पुस्तक का विमोचन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वर्गीय श्री केदानाथ साहनी के जीवन पर एक पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री साहनी के बारे में अनेक संस्‍मरणों को साझा किया। समाज और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों के पतन पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भ्रष्टाचार और काले धन को व्यवस्था के हिस्से को तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए और भ्रष्टाचार पर कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करना चाहिए।