Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर श्रद्धांजलि दी है।

“स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।

श्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि उनकी जयंती पर मैं उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं वह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से प्रेरणा का स्रोत्र है, जिनके विचारों और आदर्शों ने मुझे गहराई तक प्रभावित किया है।

स्वामी विवेकानन्द महान विचारकों में से एक माने जाते हैं और उनकी प्रेरणा का प्रकाश भारत के संदेश को विश्व तक पहुंचाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए हम भारत की प्रगति में युवाओं को एकीकृत करने में कोई कसर न छोड़ें और पूरे राष्ट्र में युवा आधारित विकास सुनिश्चित करें।

आप स्वामी विवेकानन्द की उन महत्वपूर्ण बातों को आपस में साझा करिये जिन्होंने आपको प्रभावित किया है।”