Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्‍क्रैमजेट रॉकेट इंजिन के सफल परीक्षण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्‍क्रैमजेट रॉकेट इंजन के सफल परीक्षण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘स्‍क्रैमजेट रॉकेट इंजन के परीक्षण की सफलता हमारे वैज्ञानिकों के कड़े परिश्रम और उत्‍कृष्‍टता का प्रमाण है। इसरो को बधाई।

हमने अनेक बार यह साबित किया है कि हमारे वैज्ञानिकों का अंतरिक्ष कार्यक्रमों से भारत का कितना गौरव बढ़ा है।