Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्‍वतंत्रता सेनानी श्री घेलूभाई नाईक के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वतंत्रता सेनानी श्री घेलूभाई नाईक के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं डांग के स्‍वतंत्रता सेनानी श्री घेलूभाई नाईक के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करता हूं। उन्‍होंने अपना जीवन समाज की निस्‍वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। घेलूभाई ने गरीबों के बीच बढ़चढ़ कर काम किया। उनके प्रयासों को पीढि़यों द्वारा याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्‍मा को शांति मिले।”