Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

“स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी का निधन मेरे लिए व्‍यक्तिगत क्षति है। मैं अपने जीवन के अत्यंत महत्त्वपूर्ण समय में उनके साथ रहा।

ज्ञानी एवं पंडित स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के अनुकरणीय व्‍यक्तित्‍व को पीढि़यों तक याद किया जाएगा।

जब कभी मैंने कोलकाता का दौरा किया, मैंने हमेशा स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी का आशीर्वाद लिया।”

स्‍वामी विवेकानंद द्वारा स्‍थापित रामकृष्‍ण मिशन के अध्‍यक्ष के रूप में स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी ने अथक काम किया और इसके प्रभाव को वैश्विक स्‍तर पर फैलाया।’