Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने हनुक्काह के अवसर पर लोगों को बधाई देने के लिए हिब्रू में ट्वीट किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हनुक्काह के अवसर पर लोगों को बधाई देने के लिए हिब्रू में ट्वीट किया है।

अंग्रेजी में भी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “अपने यहूदी मित्रों को हनुक्काह के अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं। मेरी कामना है कि यह प्रकाशोत्सव और त्यौहार का मौसम सबके लिए शांति, उम्मीद और समृद्धि लाये।”