Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने हाल में शुरू की गई तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में शुरु की गई तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण कराने वालों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि, “तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत एक महीने में पंजीकरण 10 करोड़ को पार कर गए हैं। यह अत्यंत खुशी की बात है।

इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि हमारे दस करोड़ भाई बहन सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क के अंतर्गत शामिल हो गए हैं।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों का उत्साह और बैंकों के प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। इन्हीं की बदौलत रिकॉर्ड पंजीकरण संभव हो पाया है।”