Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह न्यूयार्क में 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया और 11 सितम्बर, 2001 को आत्मघाती आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

s2014092757265 [ PM India 135KB ]

स्मारक न्यूयार्क शहर के उस “ग्राउण्ड जीरो” पर स्थित है, जहां आतंकी हमले के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवर ध्वस्त हो गये थे। 

s2014092757267 [ PM India 77KB ]

प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए भारतीय मूल के लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। 

s2014092757269 [ PM India 132KB ]

प्रधानमंत्री ने संग्रहालय का दौरा किया और स्मारक पेड़ पर माल्यार्पण किया।

s2014092757270 [ PM India 118KB ]