पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की कल अध्यक्षता करेंगे। बैठक कल शाम 7 बजे होगी। इन राज्यों और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के बारे में इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नीति आयोग की संचालन परिषद की दूसरी बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे जो कल सुबह 7, रेस कोर्स रोड पर होगी।
Will meet CMs of Northeastern states tomorrow. Key development projects about the Northeast will be discussed at the meeting.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2015
Tomorrow, will also chair the 2nd meeting of the Governing Council of @NITIAayog.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2015