Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को अस्पताल में देखने पहुंचे; उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गंभीर रूप से बीमार भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए सेना अस्पताल (आरएंडआर), नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके जल्द स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए आरएंडआर अस्पताल गया, जो गंभीर रूप से बीमार हैं। मैं उनके परिवार के सदस्यों से भी मिला।

हम सब भारतीय वायु सेना के मार्शल के जल्द-से-जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। डॉक्टर अपनी तरफ से बेहतर इलाज कर रहे हैं।”