पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अहमदाबाद के बाहरी इलाके में आई क्रिएट सुविधा राष्ट्र को समर्पित की। आई क्रिएट एक स्वतंत्र केंद्र है, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, जल, संपर्क, साइबर सुरक्षा, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, बायो मेडिकल उपकरण तथा यंत्रों जैसे प्रमुख मुद्दों से निपटने के लिए सृजनात्मकता, नवोन्मेष, इंजीनियरिंग, उत्पाद डिजाइन और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के जरिए उद्यमिता को बढ़ावा देना है। आई क्रिएट का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उद्यम सृजित करने के लिए भारत में एक पारिस्थितिकी प्रणाली विकसित करना है।
दोनों नेताओं ने उन विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया, जो विविध क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष को उजागर करते हैं।
एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नये अविष्कारों की भारत और इस्राइल के लोगों को एक दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में इस्राइल के प्रौद्योगिकी कौशल और सृजनात्मकता की ख्याति है।
उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में ऊर्जा और उत्साह है। युवाओं को केवल थोड़े से प्रोत्साहन और संस्थागत सहायता की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार समूची प्रणाली को नवोन्मेष अनुकूल बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि इस प्रयोजन से नई योजनाएं सामने आएं, नई योजनाओं से अविष्कार होते हैं और नये अविष्कारों से नये भारत का निर्माण करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस सफलता की पहली पूर्व शर्त साहस है। उन्होंने आई क्रिएट में नवोन्मेष कार्यों में लगे साहसी युवाओं को बधाई दी।
कालिदास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने परिपाटी और नवोन्मेष के बीच कश्मकश का जिक्र किया। उन्होंने भारत के युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए नये अविष्कार करें और कम से कम लागत पर आम आदमी के जीवन में सुधार करें।
प्रधानमंत्री ने भारत और इस्राइल के बीच खाद्य, जल, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नये अविष्कारों की दिशा में सहयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी में मानवता के इतिहास में दोनों देशों के बीच सहयोग का एक नया अध्याय लिखा जाएगा।
मुझे खुशी है कि आज, इजराइल के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में, देश के नौजवान innovators को समर्पित इस संस्थान का लोकार्पण हो रहा है : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
मैं श्री नेतान्याहू का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने गुजरात आने का निमंत्रण स्वीकार किया और परिवार के साथ, वो आये : PM @narendramodi

आज जब हम iCreate का लोकार्पण कर रहे हैं, तो मैं स्वर्गीय प्रोफेसर N V वसानी को याद करना चाहूँगा | मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब iCreate की कल्पना की गयी, तो इसको मूर्त रूप देने की ज़िम्मेदारी प्रोफेसर वसानी के पास आयी : PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
किसान एक छोटा सा पौधा बोता है, तो आने वाली कई पीढियां उस विशाल वृक्ष के फल पाती हैं | किसान की आत्मा, जहां कहीं भी होती है, यह देखकर निश्चित रूप से आनंदित होती है | आज iCreate के लोकार्पण पर उसी खुशी का अनुभव हो रहा है : PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
किसी institution का महत्त्व उसके जन्म के समय नहीं आंका जा सकता है | हम सब जानते हैं कि आज भारत ही नहीं, पूरे विश्व में pharmaceutical के क्षेत्र में गुजरात का नाम है | पर बहुत कम लोगों को इसका background मालुम होगा : PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
आज से लगभग 50 – 60 साल पहले, अहमदाबाद शहर के उद्योगपतियों के प्रयासों से एक pharmacy कॉलेज की शुरुवात हुई थी | उस pharmacy कॉलेज ने अहमदाबाद और पूरे गुजरात में pharmacy के क्षेत्र में एक मजबूत ecosystem खड़ा कर दिया : PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
मैं यही अपेक्षा iCreate और यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थियों से रखता हूं, कि वो innovation के क्षेत्र में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
जब कुछ वर्ष पहले मैंने iCreate को लॉन्च किया था, तो उस समय भी कहा था कि मैं इजरायल को iCreate से जोड़ना चाहता हूं। मेरा मकसद यही था कि इजरायल के अनुभव का फायदा, उसके start up environment का लाभ, इस संस्था को, देश के नौजवानों को मिले: PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
इजरायल की technology एवं creativity पूरे विश्व को प्रभावित करती है: PM @narendramodi https://t.co/3Rik6M6WK2
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
इजरायल के लोगों ने पूरी दुनिया में साबित किया है कि देश का आकार नहीं, देशवासियों का संकल्प, देश को आगे ले जाता है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
भारत और इजरायल के लोगों को और करीब लाने में Innovation की बड़ी भूमिका है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
भारत और इजरायल के लोगों को और करीब लाने में Innovation की बड़ी भूमिका है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
हमारे युवाओं के पास energy भी है और enthusiasm भी, उनको चाहिए तो थोड़ा सा encouragement, थोड़ी सी mentorship, थोड़ा सा network, थोड़ा सा institutional support: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
हम देश में पूरे सिस्टम को innovation-friendly बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि,
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
Intent की ताक़त से बने Ideas
Ideas कि ताक़त से बने Innovation
Innovation की ताक़त से बने New India: PM @narendramodi

नौजवानों के विचार यूं ही खत्म ना हो जाएं, इसे देखना हम सभी का दायित्व है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
मुझे खुशी है कि iCreate ने देश के नौजवानों को उनके सपने पूरे करने में, उनके innovative ideas को साकार करने में मदद दी है। iCreate के Innovative Products के बारे में जानकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
सफलता की पहली शर्त होती है- साहस। जो साहस कर सकता है, वो कोई भी निर्णय ले सकता है। मैं iCreate के माध्यम से Innovation कर रहे साहसी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
Convention और innovation के बीच हमेशा से ही खींचतान रही है | जब भी कोई कुछ नया करना चाहता है, तो एक वर्ग उसका मज़ाक उड़ाता है, विरोध करता है : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
कालिदास ने एक बात कही:
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
पुराण मित्येव न साधू सर्व,
न चापि काव्यम नवमित्य-वद्यम |
सन्तः परीक्ष्यान्यतर भजन्ते
मूढः पर प्रत्ययनेय बुद्धिः ||
केवल इसलिए कि कोई चीज़ पुरानी है, आवश्यक नहीं कि वह अच्छी ही होगी |
इसी प्रकार, कोई चीज़ नयी है, तो ज़रूरी नहीं कि वह अच्छी ही होगी : PM

आज आवश्यकता है कि हमारे युवा देश के सामने खड़ी समस्याओं से मुक्ति के लिए innovate करें | सामान्य व्यक्ति की quality of life को कम से कम खर्च में कैसे improve किया जा सकता है, इसके लिए innovate करें : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
आज देश में स्वच्छ भारत का एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है | स्वच्छता को लेकर क्या हम नए नए innovations कर सकते हैं| waste to wealth, इस एक विषय में innovation की अपार संभावनाएं हैं : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
पिछले साल मेरी इजरायल की यात्रा के दौरान हमने 40 मिलियन यूएस डालर का एक फंड भी स्थापित किया जो भारत एवं इजरायल का एक joint venture होगा: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2018
इससे दोनों देशों के talent को technological innovation की दिशा में कुछ नया करने में मदद मिलेगी। इस joint venture में खाद्यान्न, पानी, रोगों से मुक्ति तथा ऊर्जा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: PM @narendramodi