पीएमइंडिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में लाल किला के समीप माधव दास पार्क में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए।
अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने सभी को 2022 तक राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने का ‘संकल्प’ लेने को प्रोत्साहित किया। जब देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारतीय त्यौहार महज जश्न के कार्यक्रम नहीं हैं बल्कि उत्सव एक प्रकार से सामाजिक शिक्षा का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव हमें समाज में मूल्यों के प्रति जागरूक रखते हैं। वे हमें एक समुदाय के तौर पर एक साथ रहना सिखाते हैं।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि त्यौहार हमारी सामूहिक शक्ति, सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिबिंब हैं। इसके अलावा वे खेती, नदियों, पहाड़ों, प्रकृति आदि से जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री इस दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के भी साक्षी बने।
Joined Vijaya Dashmi celebrations in Delhi. https://t.co/RuhEnzspxk
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2017