Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक परिदृश्‍य पर उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह नई दिल्‍ली में ‘ताजा वैश्विक गतिविधियां: भारत के लिए अवसर’ पर विचार-विमर्श के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्‍ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वरिष्‍ठ बैंक कर्मी और जानेमाने अर्थशास्‍त्री तथा इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक में हाल की आर्थिक गतिविधियों के प्रभाव और भारत इनका कैसे लाभ उठा सकता है पर विस्‍तृत विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।