Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के नेताओं अशरफ गनी और अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के बीच समझौते का स्वागत किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के नेताओं अशरफ गनी और अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के बीच समझौते का स्वागत किया है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि “हम अशरफ गनी और अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के बीच हुए समझौते का हार्दिक स्वागत करते हैं। दोनों नेताओं के द्वारा दिखाई गई बुद्धिमत्ता अफगानिस्तान के लोगों द्वारा लोकतंत्र के प्रति मजबूत आकांक्षा को और सम्मान देना प्रदर्शित करता है, और यह मतदान से भी स्पष्ट हुआ है। भारत अफगानिस्तान की नई सरकार जो कि एक मजबूत, विकसित और शांतिपूर्ण देश बनाने के कार्य में निरंतर जुटी है, के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है।”