Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वलसाड में हुए हादसे के दौरान मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में हुए एक हादसे के दौरान मारे गए लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्सपर लिखा: गुजरात के वलसाड में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

*******

पीके/ केसी/ केजे