पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में डच प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास(कैटश्यूस) में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रोब जेटेन के साथ आधिकारिक वार्ता की।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। साझा मूल्यों और आपसी विश्वास के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बढ़ते सामंजस्य और सहयोग को देखते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी सामरिक साझेदारी रोडमैप अपनाने पर भी सहमति व्यक्त की। बढ़ते व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार साझेदारी पर ध्यान देते हुए, नेताओं ने कहा कि भारत की विकास गाथा द्वारा प्रस्तुत अवसर डच कंपनियों के लिए बेहतर व्यावसायिक संभावनाएं प्रदान करते हैं।
दोनों नेताओं ने निरंतर उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वह [(WAH)जल, कृषि और स्वास्थ्य] में सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने बड़े पैमाने की जल परियोजनाओं पर सहयोग के माध्यम से ‘जल पर रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करने पर करने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्रियों ने स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान, डिजिटल स्वास्थ्य, कृषि और खाद्य सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का भी स्वागत किया।
बात-चीत के दौरान, नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते(भारत-ईयू एफटीए) की परिवर्तनकारी क्षमता को स्वीकार करते हुए, उन्होंने इस पर जल्द हस्ताक्षर करने और इसे लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन प्रदान करेगा।
दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) और सेमीकंडक्टर सहित उभरती प्रौद्योगिकियों में अधिक सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने दोनों देशों के युवाओं की भागीदारी वाले शामिल हैकाथॉन आयोजित करने को भी प्रोत्साहित किया। नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए, उन्होंने एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हरित हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, हरित शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स में सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। दोनों प्रधानमंत्रियों ने ‘मोबिलिटी पार्टनरशिप‘ (प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी) और उच्च शिक्षा में सहयोग को मजबूत करने के लिए की गई नई पहलों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस संबंध में, उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय और ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय के बीच संपन्न हुए समझौते पर विशेष रूप से उल्लेख किया।
दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11वीं शताब्दी की चोल कालीन ताम्रपत्रों की वापसी में सहायता करने के लिए डच सरकार का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में, दोनों नेताओं ने लीडेन विश्वविद्यालय पुस्तकालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) के बीच सहयोग का भी स्वागत किया, जो इन ऐतिहासिक कलाकृतियों के ज्ञान को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
आधिकारिक वार्ता के बाद, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, व्यापार, मोबिलिटी, वह [(WAH)जल, कृषि और स्वास्थ्य]– [Link], शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में 14 समझौता ज्ञापनों(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस यात्रा के अवसर पर एक संयुक्त वक्तव्य और रणनीतिक साझेदारी पर रोडमैप[Link] भी अपनाया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जेटेन को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी सहयोग पर आधारित मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड्स की यह यात्रा इस साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।
***
पीके/केसी/पीकेपी
Thank you, Prime Minister Rob Jetten. I am happy to be here in the Netherlands with the aim of further cementing our bilateral cooperation. Over the past decade, the India-Netherlands partnership has made remarkable progress. And, now is the time to do even more so that the… https://t.co/eCm5ZzQf3v
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
My talks with Prime Minister Rob Jetten were extensive, covering a wide range of topics. One such area is defence and security-related. I spoke about the possibility of defence industrial roadmap at the earliest. We can also work together in sectors such as space, marine systems… pic.twitter.com/sMgKLOdmL8
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
Economic cooperation is a key pillar of the India-Netherlands friendship. The India-EU FTA offers infinite possibilities. There is immense scope to work together in fintech, critical minerals, semiconductors, green hydrogen and AI. We also discussed ways to enhance cultural… pic.twitter.com/AEskHlVIgz
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
Dank u wel, premier Rob Jetten.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
Ik ben blij hier in Nederland te zijn met als doel onze bilaterale samenwerking verder te versterken. De afgelopen tien jaar heeft het partnerschap tussen India en Nederland ongelooflijke vooruitgang geboekt. En nu is het tijd om daar nog meer… https://t.co/eCm5ZzQf3v
Mijn gesprekken met premier Rob Jetten waren uitgebreid en bestreken een breed scala aan onderwerpen. Een daarvan was defensie en veiligheid. Ik sprak over de mogelijkheid om zo snel mogelijk een stappenplan voor de defensie-industrie op te stellen. We kunnen ook samenwerken in… pic.twitter.com/hwgrBZzCsC
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
Economische samenwerking is een belangrijke pijler van de vriendschap tussen India en Nederland. De vrijhandelsovereenkomst tussen India en de EU biedt oneindige mogelijkheden. Er is enorm veel ruimte voor samenwerking op het gebied van fintech, kritieke mineralen, halfgeleiders,… pic.twitter.com/IQxBFrdClL
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
PM @narendramodi held productive talks with PM Rob Jetten covering a wide range of subjects. The discussions focused on strengthening cooperation in maritime security, space and marine systems, including the possibility of an early defence industrial roadmap.
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
The two leaders… pic.twitter.com/GbjKTD5LAt