पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एकाग्रता और दृढ़ इच्छाशक्ति को सुदृढ़ बनाने में नियमित अभ्यास तथा समर्पित प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;
“एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ।
नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥”
“एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायु तंत्र की भांति हैं। नियमित अभ्यास और सही प्रयासों से इन्हें विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। समय के साथ, ये दोनों और अधिक दृढ़ तथा प्रभावशाली बनते जाते हैं।”
एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ।
नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥ pic.twitter.com/Y6ABikqNaI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2026
***
पीके/केसी/पीकेपी