पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 48-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्री मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतने और अपने नाम कुल चार-राष्ट्रमंडल पदक करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
“भारतीय भारोत्तोलन में एक और गौरवशाली अध्याय!
प्रतिभावान मीराबाई चानू ने 48-किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेल में अपना कौशल दिखाया और स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक और अपने नाम कुल चार राष्ट्रमंडल पदक के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें हार्दिक बधाई! आगे के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” #CWG2026 @mirabai_chanu”
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
***
पीके/केसी/पीकेपी/डीए