Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अरबिंदो को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री अरबिंदो की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के रूप में श्री अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के साथ-साथ मानव प्रगति की व्यापक खोज के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि विभिन्न विषयों पर लिखी गईं उनकी रचनाएं वैश्विक स्तर पर हर वर्ग को निरंतर प्रेरित कर रही हैं। श्री मोदी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि हमारे राष्ट्र का भविष्य और मानव रूपांतरण की असीमित संभावनाओं में श्री अरबिंदो का अटूट विश्वास आज भी बेहद प्रासंगिक है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:

श्री अरबिंदो की जन्म-जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के रूप में श्री अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के साथ-साथ मानव प्रगति की व्यापक खोज के लिए समर्पित कर दिया। विभिन्न विषयों पर रचित उनकी कृतियां वैश्विक स्तर पर हर वर्ग को निरंतर प्रेरित कर रही हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि हमारे राष्ट्र का भविष्य और मानव रूपांतरण की असीम संभावनाओं में उनका विश्वास आज भी बेहद प्रासंगिक है।”

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए