पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतरता के साथ उन्होंने भारत को पदक मंच(पॉडियम) तक पहुंचाया है और पिछले प्रदर्शन में सुधार किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया;
“एशियाई खेलों में महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई! अपने दृढ़ संकल्प और निरंतरता के साथ, उन्होंने भारत को मंच(पॉडियम) तक तक पहुंचाया और पिछले प्रदर्शन में भी सुधार किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी(पीएम@नरेन्द्र मोदी)”
Congratulations to Harshita Tomar and Shital Verma on winning the Bronze Medal in the Women’s Skiff event at the Asian Games! With determination and consistency, they have taken India onto the podium and also bettered the previous performance. Best wishes to them for their future…
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/पीकेपी