प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बात की।
दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों में निरंतर प्रगति का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ने के तरीके के रूप में बातचीत और कूटनीति के लिए भारत के आह्वान को दोहराया।
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
****
पीके/केसी/आरटी/बीयू/केके
Received a phone call from Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu. We reviewed the sustained momentum in our bilateral ties and reaffirmed our commitment to further strengthening our partnership. We also exchanged views on recent developments in West Asia and underscored the urgent need to restore peace and stability in the region. @netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2026