Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के लिए शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं

“2015 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। खेलो दिल से, वर्ल्ड कप लाओ फिर से! ”

कैप्टन कूल@msdhoni को मेरी शुभकामनाएं! जमकर खेलो, भारत को गौरव दिलाने वाला नेतृत्व करो, मैं जनता हूं, आप जरूर करोगे।

मैं शानदार उपकप्तान@imVkohli को शुभकामनाएं देता हूं। पूरे देश को उनसे उम्मीदें हैं।

शुभकामनाएं@SDhawan25! पिच पर कदम रखते भारत की शानदार शुरुआत करें। ढेर सारे रन बनाओ। हम हौसला अफजाई के लिए तैयार हैं।

ओडीआई में दोहरा शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज@ImRo45 प्रतीभा के अनेक लाखो दिवाने हैं। एक बार फिर हमें गौरवान्वित करो।

यंग फ्रेंड@ajinkyarahane88 को शुभकामनाएं। विश्व कप शानदार हो। मौके का लाभ उठाओ।

धमाकेदार सुरेश रैना मैदान पर हमेशा फुर्तीले रहे हैं। बाउंसर सहित गेंद पार्क के बाहर भेजो@imRaina

शानदार टूर्नामेंट@RayuduAmbati मुझे विश्वास है तुम खाते में रन जोड़ते रहोगे और टूर्नामेन्ट में अहम रोल निभाओगे।

सर जडेजा का कौन फैन नहीं है? हम सब तुम्हारे हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को जीत की ओर देखना चाहते हैं! @imjadeja

मुझे विश्‍वास है कि तुम्हारी फिरकी गेंद बाजी से बल्‍लेबाज भोचक्‍कें रह जाएंगे और वह हमें जीत दिलाएगी। शानदार खेल खेलो@ Ashwinravi99! मेरी शुभकामनाएं।

युवा अक्षर पटेल अपनी तेज स्पिन और बाउंस गेंदबाजी से बल्‍लेबाज को छका सकता है। बिना किसी दबाव के खेलो और सर्वश्रेष्‍ट प्रर्दशन करो।

शुभकामना@ BhooviOfficial! हर मैच में अपनी स्विंग से जीत दिलाना। सही समय पर विकेट लेने की तुम्हारी प्रतीभा तय करेगी की हम कितनी जल्दी मैच जीतेंगे।

हमारा युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अच्‍छी लाईन और लेंग्‍थ के साथ गेंदबाजी कर सकता है। वह टीम के लिए एक बड़ी ताकत है। शुभकामनाएं।

मैं अपने युवा और बेहद प्रतिभाशाली दोस्‍त मोहम्‍मद शमी को विश्‍व कप के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं हॅू। अच्‍छा खेलो और खूब विकेट चटकाओ।

स्‍टुअर्ट बिन्‍नी के हाल के चौतरफा प्रर्दशन ने सभी को प्रभावित किया है। हम उन्‍हें विश्‍व कप के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

शुभकामना@yumesh अपनी तेज और रिवर्स स्विंग गेंदबाजी से बल्‍लेबाजों की गिल्लियां उखाड़ दो।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मुझे विश्‍वास है कि आपकी फिर्की गेंद बाजी से बल्‍लेबाज भोचक्‍कें रह जाएंगे और वह हमें जीत दिलाएंगी। शानदार खेलो @ Ashwinravi99! मेरी शुभकामनाएं।”