Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अल्‍जीरिया के स्‍वतंत्रता दिवस पर अल्‍जीरिया के लोगों को शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अल्जीरिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्जीरिया के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। हम मानते हैं कि अल्‍जीरिया हमारा अहम मित्र है और अल्‍जीरिया के साथ हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं। मैं आशा करता हूं कि आने वाले वर्षों में अल्जीरिया के साथ हमारे संबंध और दृढ़ होंगे।”