Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वेनेजुएला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेनेजुएला के लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेनेजुएला के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेनेजुएला के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा “वेनेजुएला के स्वतंत्रता दिवस पर मेरी बधाई और वेनेजुएला के लोगों के लिए शुभकामनाएं। भारत और वेनेजुएला के बीच मजबूत संबंध हमारे दोनों राष्ट्रों के लिए लाभप्रद होंगे। हम वेनेजुएला के साथ गहरे सहयोग के प्रति भी आशान्वित हैं।”