Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माल्कम टर्नबुल से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्री माल्‍कम टर्नबुल से बात की और ऑस्‍ट्रेलिया का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर उन्‍हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री श्री माल्‍कम टर्नबुल और मैंने बात की है। मैंने उन्‍हें बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं पेश कीं। मैंने उन्‍हें अपने जन्‍म दिवस पर बधाई देने के लिए धन्‍यवाद भी ज्ञापित किया। मैंने श्री टोनी ऐबट से बात की और भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।”