Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीस, फ्रांस में हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के शहर नीस में हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि “मैं नीस में हुए आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। मैं इस नासमझी भरी हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। भारत दुख की इस घड़ी में फ्रांस के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ा है।“