Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीपीआई के दिग्‍गज नेता श्री गुरुदास दासगुप्‍ता के निधन पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीपीआई के दिग्‍गज नेता श्री गुरुदास दासगुप्‍ता के निधन पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्री गुरुदास दासगुप्‍ता जी अपनी पार्टी की विचारधारा के प्रति अत्‍यंत कटिबद्ध थे। वह संसद में एक मुखर आवाज थे और उनकी दलीलों को पूरे राजनीतिक परिदृश्‍य में बड़े गौर से सुना जाता था। मैं उनके निधन से शोक संतप्‍त हूं। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे।’