पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री ने कहा ‘श्री किरीट जोशी के निधन से मर्माहत हूं। वह एक बड़े विद्वान और शिक्षाविद् के रूप में स्मरण किये जाएंगे, जो श्री अरबिन्दो के सिद्धान्तों के प्रति समर्पित थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के एक सलाहकार के रूप में किरीट भाई ने बच्चों के विश्वविद्यालय और शिक्षक शिक्षा संस्थान की स्थापना में मुख्य भूमिका निभायी।