Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर फोन कॉल करने और हार्दिक बधाई देने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, “मैं भी आपकी तरह भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फ़ोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

@POTUS

@realDonaldTrump

***

पीके/केसी/केके/एसके