Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और नैतिक साहस की चिरस्थायी विरासत का उल्लेख किया, जो दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने एक विकसित और समावेशी भारत की ओर सामूहिक यात्रा में मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में गांधीजी के आदर्शों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा:

गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के आवश्यक साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने प्रयास में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।

 ****

पीके/केसी/एमकेएस