पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 की झलकियां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल बिजनेस समिट में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और ‘अव्यवस्था का दशक, परिवर्तन की शताब्दी’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी के पिछले दशक में अभूतपूर्व व्यवधान देखने को मिले हैं जिनमें वैश्विक महामारी, विभिन्न क्षेत्रों में तनाव और युद्ध, और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान शामिल हैं जिन्होंने विश्व में अनेक क्षेत्रों में अस्थिरता उत्पन्न की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संकट ही किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति को उजागर करते हैं और इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि इन व्यवधानों के बावजूद भारत का यह दशक उल्लेखनीय विकास, उत्कृष्ट प्रदर्शन और लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण से चिह्नित रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत वैश्विक विकास को गति देगा और विश्व अर्थव्यवस्था के नए इंजन के रूप में उभरेगा।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा;
“अनेक बाधाओं के बावजूद यह दशक भारत के लिए अभूतपूर्व विकास का दशक रहा है जो मजबूत प्रदर्शन और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने वाले प्रयासों से चिह्नित है।”
Amid numerous disruptions, this decade has been one of unprecedented development for India, marked by strong delivery and by efforts that have strengthened our democracy. pic.twitter.com/CBAhs933Gf
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
“21वीं सदी के इस दशक में भारत सुधारों की दिशा में अग्रसर है।”
In this decade of the 21st century, India is riding the Reform Express. pic.twitter.com/6psr2ObG7C
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
हमने बजट को न केवल व्यय-केंद्रित बनाया है बल्कि परिणाम-केंद्रित भी बनाया है।
We have made the Budget not only outlay-focused but also outcome-centric. pic.twitter.com/Ic8lRrRuhD
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
“पिछले एक दशक में हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार को विकास के मुख्य चालक के रूप में मान्यता दी है।”
Over the past decade, we have regarded technology and innovation as the core drivers of growth. pic.twitter.com/OormGf11x5
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
“आज हम दुनिया के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं क्योंकि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।”
Today, we are entering into trade deals with the world because today’s India is confident and ready to compete globally. pic.twitter.com/BHrU0raO4i
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
***
पीके/केसी/जेके/एमबी
Amid numerous disruptions, this decade has been one of unprecedented development for India, marked by strong delivery and by efforts that have strengthened our democracy. pic.twitter.com/CBAhs933Gf
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
In this decade of the 21st century, India is riding the Reform Express. pic.twitter.com/6psr2ObG7C
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
We have made the Budget not only outlay-focused but also outcome-centric. pic.twitter.com/Ic8lRrRuhD
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
Over the past decade, we have regarded technology and innovation as the core drivers of growth. pic.twitter.com/OormGf11x5
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026
Today, we are entering into trade deals with the world because today's India is confident and ready to compete globally. pic.twitter.com/BHrU0raO4i
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2026