Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री सिक्किम और असम जाएंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की सिक्किम और असम यात्रा के लिए रवाना होंगे। दोपहर (18 जनवरी 2016) में गंगटोक पहुंचने के बाद वह एक आर्किड प्रदर्शनी और मौसमी फूलों की प्रदर्शनी देखने जाएंगे।

प्रधानमंत्री गंगटोक में सत‍त् विकास, जैविक खेती और ईको टूरिज्‍म पर राज्‍यों के कृषि मंत्रियों के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। उनका सम्‍मेलन में दो घंटे से अधिक उपस्थित रहने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री गंगटोक में कल सुबह (19 जनवरी 2016) जैविक उत्‍पादों की एक प्रदर्शनी देखने जाएंगे और जैविक खेती करने वाले किसानों से बात करेंगे।

इसके बाद श्री नरेन्‍द्र मोदी असम के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री आईआईआईटी गुवाहाटी के लिए नए भवन की आधारशिला रखेंगे और उत्‍तर पूर्व के आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों के छात्रों को संबोधित करेंगे।