पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में पेट्रोटेक – 2019 का उद्घाटन करेंगे।
श्री मोदी आयोजन के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे।
पेट्रोटेक – 2019 को भारत का प्रमुख हाइड्रोकार्बन सम्मेलन माना जाता है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोटेक -2019 यानी 13वां अंतर्राष्ट्रीय तेल और गैस सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
10 से 12 फरवरी 2019 तक आयोजित इस तीन दिवसीय वृहद कार्यक्रम में भारत के तेल और गैस क्षेत्र में हाल के बाजार और निवेशकों के अनुकूल विकास को दर्शाया जाएगा। पेट्रोटेक – 2019 में साझेदार देशों के 95 से अधिक ऊर्जा मंत्रियों और लगभग 70 देशों के 7000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
सम्मेलन के साथ-साथ, इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 20,000 वर्ग मीटर में फैली एक प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। पेट्रोटेक -2019 प्रदर्शनी में मेक इन इंडिया और अक्षय ऊर्जा थीम पर विशेष क्षेत्रों के साथ-साथ 40 से अधिक देशों के 13 से अधिक देशी मंडप और लगभग 750 प्रदर्शक शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री ने पिछले 5 दिसंबर, 2016 को पेट्रोटेक – 2016 के 12वें आयोजन का उद्घाटन किया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के ऊर्जा भविष्य के लिए मेरी दृष्टि में चार स्तंभ हैं:
ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा। ”
प्रधानमंत्री ने ग्लोबल हाइड्रोकार्बन कंपनियों को भी मेक इन इंडिया में आने का न्योता दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि हमारा मकसद रेड टेप के स्थान पर रेड कारपेट तैयार करना है।
Today, will inaugurate @Petrotech2019 and address the inaugural session of the conference. #PETROTECH2019 brings together leading stakeholders of the oil and gas sectors. This conference will enhance investments in India in the oil and energy sectors. https://t.co/oktAiajSOz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2019