Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 15 अक्‍टूबर, 2015 को डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती से जुड़े समारोह में भाग लेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 15 अक्‍टूबर, 2015 को नई दिल्‍ली स्थित डीआरडीओ भवन में पूर्व राष्‍ट्रपति, भारत रत्‍न डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती से जुड़े समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह ‘डॉ. कलाम का जीवन उत्सव’ नामक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ-साथ इसका अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री डीआरडीओ भवन स्थित कोठारी सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।