Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 02 और 03 जनवरी, 2016 को कर्नाटक का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 02 और 03 जनवरी, 2016 को कर्नाटक का दौरा करेंगे। वे 02 जनवरी की दोपहर मैसूर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री अवधूत दत्‍त पीठम जाएंगे। वे श्री सुत्‍तूर मठ के जगदगुरु डॉ. श्री शिवरात्रि राजेंद्र महास्‍वामी जी के शताब्‍दी समारोह में भी भाग लेंगे।

03 जनवरी को, प्रधानमंत्री मैसूर विश्‍वविद्यालय में इंडियन साइंस कांग्रेस के 103वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। वे तुमकुर में नई हेलीकॉप्‍टर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री जिगनी में योग अनुसंधान और उसके अनुप्रयोगों की सीमाओं पर 21वें अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे।