पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद के बाहर मीडिया को सम्बोधन, का प्रतिलेखन:-
“देश की जनता ने अभूतपूर्व मतदान करके, जनप्रतिनिधियों को आशीर्वाद देकर, सोलहवीं लोक सभा का चुनाव किया है। आज उसका प्रारम्भ हो रहा है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि लोकतंत्र के इस मंदिर में भारत के सामान्य मानव की आशा आकांक्षाओं की पूर्ती के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। मेरी, देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनायें हैं।”