पीएमइंडिया
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया है कि गोरखधाम रेल हादसे के राहत कार्य सुचारु रूप से चलाए जाएं। श्री मोदी ने यह भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया कि सभी घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए ।
प्रधान मंत्री ने रेल हादसे के प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत की है ।