Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधान मंत्री ने तेलंगाना के लोगों को बधाई दी


प्रधान मंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के नया राज्‍य बनने पर वहां के लोगों और राज्‍य के प्रथम मुख्‍य मंत्री श्री के. चन्‍द्रशेखर राव को बधाई दी है।

प्रधान मंत्री ने निम्‍न संदेश ट्वीट किया:-

भारत को एक नया राज्‍य मिल गया है। 29वें राज्‍य के रूप में तेलंगाना का हम स्‍वागत करते हैं। तेलंगाना आगामी वर्षों में हमारी विकास यात्रा को सबल बनाएगा। तेलंगाना राज्‍य का निर्माण अनेक लोगों के वर्षों के संघर्ष और बलिदानों के बाद हुआ है। हम आज उन्‍हें नमन करते हैं।

श्री के. चन्‍द्रशेखर राव गारू को तेलगांना के प्रथम मुख्‍य मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। राज्‍य की विकास यात्रा के लिए वहां के लोगों को मेरी शुभ कामनाएं।

राज्‍य की प्रगति को नई उचाइयों पर ले जाने में तेलगांना के लोगों और सरकार को केन्‍द्र पूर्ण समर्थन का आश्‍वासन देता है।