पीएमइंडिया
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बडोदरा लोक सभा सीट छोड दी लेकिन श्री मोदी वाराणसी लोक सभा सीट पर बने रहेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी ने बडोदरा के सांसद पद से अपना इस्तीफा आज लोक सभा अध्यक्ष को भेजा।
श्री नरेन्द्र मोदी हाल ही के लोक सभा चुनाव में वाराणसी और बडोदरा दोनों ही लोक सभा सीटों पर चुनाव जीते थे।