Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा की जयंती के अवसर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा की जयंती के अवसर पर उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से अपील की कि वे क्रांति तीरथ स्‍मारक देखने जाएं, जो श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा के जीवन और योगदान का स्‍मरण कराता है।

उन्‍होंने कहा कि “उनकी जयंती के अवसर पर मैं नतमस्‍तक होकर श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा को नमन करता हूं। वे एक सच्‍चे राष्‍ट्रभक्‍त थे, जिन्‍होंने भारत और विदेश में अनेक राष्‍ट्रवादियों को प्रेरित किया।

श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा का इंडिया हाउस के साथ गहरा संबंध था, जो लंदन में राष्‍ट्रवादी आंदोलन का एक सक्रिय केन्‍द्र था।

1913 में मुझे श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा की अस्थियां स्विटजरलैंड से भारत लाने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ।

2010 में हमने क्रांति तीरथ राष्‍ट्र को समर्पित किया। क्रांति तीरथ एक स्‍मारक है जो जो श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा के जीवन और योगदान का स्‍मरण कराता है। मैं आप से अपील करता हूं कि आप मांडवी (कच्‍छ जिला, गुजरात) स्थित स्‍मारक देखने जाएं और श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा के जीवन से प्रेरणा लें।”