पीएमइंडिया
चार राज्यों के राज्यपालों ने आज साउथ ब्लॉक स्थित प्रधान मंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर इन राज्यपालों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी।
मुलाकात करने वालों में हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया, आंध्रप्रदेश के राज्यपाल श्री इएसएल नरसिम्हन, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल श्री एन.एन. वोहरा और मणिपुर के राज्यपाल श्री वी.के. दुग्गल शामिल थे।
इन राज्यपालों के अलावा प्रधानमंत्री से मिलकर शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय मंत्री व श्री नितिन गडकरी, श्री गोपीनाथ मुंडे, श्री पीयूष गोयल, श्री नरेंद्र सिंह तोमर और श्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे।