Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

फिनलैंड के राष्ट्रपति यात्रा के परिणामों की सूची

फिनलैंड के राष्ट्रपति यात्रा के परिणामों की सूची


समझौता ज्ञापन / समझौते

1

प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता ज्ञापन

फिनलैंड विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्रों में भारतीय पेशेवरों के महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरा है। प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता ज्ञापन प्रतिभाओं की आवाजाही को सुगम बनाएगा।

2

पर्यावरण सहयोग समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण

नवंबर 2020 में हस्ताक्षरित मौजूदा समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण। इसमें स्थिरता में योगदान करने वाले सहयोग के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इनमें जैव ऊर्जा और अपशिष्ट-से-ऊर्जा समाधान, बिजली भंडारण और लचीली नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियां, हरित हाइड्रोजन, साथ ही पवन, सौर और लघु जल विद्युत शामिल हैं।

3

सांख्यिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

आधिकारिक सांख्यिकी के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग, अनुभवों/सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और सहभागिता को बढ़ावा देना।

क्रम संख्या समझौता ज्ञापन/समझौता विवरण

घोषणाएं

 

शीर्षक

1

भारत-फिनलैंड द्विपक्षीय सम्बंधों को “डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक उन्नत करना।

2

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और फिनलैंड की नवाचार वित्तपोषण एजेंसी बिजनेस फिनलैंड के बीच कार्यान्वयन समझौते के तहत संयुक्त अनुसंधान आमंत्रण।

3

भारत और फिनलैंड के बीच (हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते का लाभ उठाते हुए) वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य

4

डिजिटलीकरण पर एक अंतर-क्षेत्रीय संयुक्त कार्य समूह की स्थापना करें (5जी, 6जी, क्वांटम संचार, उच्च-प्रदर्शन और क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई आदि जैसी नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देना)।

5

6जी पर संयुक्त कार्य बल का गठन (फिनलैंड के औलू विश्वविद्यालय और भारत 6जी गठबंधन द्वारा 6जी अनुसंधान)

6

भारत-फिनलैंड स्टार्टअप कॉरिडोर के माध्यम से स्टार्टअप इकोसिस्टम में बेहतर संपर्क (हेलसिंकी में स्लश (एक स्टार्टअप और तकनीकी कार्यक्रम) में भारतीय स्टार्टअप और नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ में फिनिश स्टार्टअप की सक्रिय भागीदारी)

7

भारत में 2026 में विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच की सह-मेजबानी (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और फिनिश इनोवेशन फंड एसआईटीआरए द्वारा)

8

सम्बंधित विदेश मंत्रालयों के बीच कांसुलर संवाद स्थापित करें।

***

पीके/केसी/वीके/ओपी