पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बंदरगाह और गोदी कर्मियों के लिए मौजूदा उत्पादकता से जुड़ी पारितोषिक (पीएलआर) योजना के उत्पादकता से जुड़े पारितोषिक के भुगतान के लिए वर्ष 2014-15 से 2015-16 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2014-15 के लिए पहले से किए गए भुगतान की अनौपचारिक राशि का समायोजन कर पीएलआर का भुगतान किया जाएगा।
सरकार से कोई बजटीय मदद लिए बिना पीएलआर खाते का खर्च प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट और गोदी श्रमिक बोर्ड द्वारा अपने संसाधनों से किया जाएगा।
इससे करीबन 44,000 प्रमुख बंदरगाहों और गोदी कर्मियों/कर्मचारियों/अधिकारियों को फायदा होगा तथा बेहतर उत्पादकता बढ़ाने के अलावा बंदरगाह क्षेत्र में बेहतर औद्योगिक संबंध और कार्य स्थल पर सौहादपूर्ण वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए सभी कर्मचारियों/कर्मियों/अधिकारियों को मौजूदा योजना के अनुसार पीएलआर के भुगतान के लिए अंतिम तिथि के बारे में प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट/गोदी श्रमिक बोर्ड को शीघ्र सूचित किया जाएगा।